अंबेडकर नगर, फरवरी 25 -- कटेहरी। समग्र शिक्षा अभियान के तहत आयोजित प्रगति कार्यक्रम में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय तिवारीपुर की मेधावी छात्रा आराध्या वर्मा पुत्री रविन्द्र वर्मा ने मंडल स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया है। आराध्या वर्मा के मंडल स्तर पर 10 प्रतिभागियों में स्थान पाकर जिले मान बढ़ाने से अब उनका चयन राज्य स्तरीय प्रगति कार्यक्रम के लिए हो गया है। मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में विभिन्न जनपदों से आई प्रतिभागियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा रही, लेकिन आराध्या ने अपने आत्मविश्वास, उत्कृष्ट ज्ञान, प्रभावशाली प्रस्तुतीकरण और रचनात्मक सोच से निर्णायक मंडल को मंत्रमुग्ध कर दिया। परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में हर्ष की लहर दौड़ गई। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...