कानपुर, अगस्त 12 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। सुल्तानपुर के मिलेनियम वर्ल्ड स्कूल पयागीपुर में 8 से 11 अगस्त के बीच सीबीएसई ईस्ट जोन शूटिंग चैम्पियनशिप संपन्न हुई। जिसमें कानपुर के युवा निशानेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो पदक जीते। बर्रा आठ स्थित विजन एंड रिफ्लेक्शन हाई परफॉर्मेंस राइफल शूटिंग अकादमी में सीखने वाली डीपीएस बर्रा की कक्षा नौ की छात्रा आराध्या ने 10 मीटर एयर पिस्टल अंडर-14 महिला वर्ग में दमदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। वहीं, डीपीएस कल्याणपुर की कक्षा नौ की छात्रा नीतिका शर्मा ने 10 मीटर एयर राइफल अंडर-17 महिला वर्ग में रजत पदक जीता। नीतिका कल्याणपुर स्थित शूटिंग स्पोर्ट्स अकादमी में कोच अभय सिंह की देखरेख में प्रैक्टिस कर रही हैं। यह भी पढ़ें- उन्नति बाघवार ने जीता स्वर्ण और रजत पदक अकादमी के कोच व सचिव मयंक ...