आराध्या ने गोल्ड जीतकर शहर का नाम किया रोशन
मेरठ, अक्टूबर 7 -- हरियाणा के करनाल में सीबीएसई की नेशनल चैंपियनशिप में मेरठ की आराध्या ने गोल्ड मेडल जीतकर शहर का नाम रोशन कर दिया। मंगलवार को स्टेडियम पहुंची आराध्या अपनी कोच से मिली। कैलाश प्रकाश स्टेडियम में आराध्या गिरी कोच अंशु दलाल के सानिध्य में प्रैक्टिस करती है। आराध्या ने बताया कि उसने करनाल में सीबीएसई की नेशनल प्रतियोगिता में भाग लिया और जूडो में गोल्ड मेडल जीता। एसजीएफआई में सलेक्शन हुआ है, जिसके बाद अब वह स्कूल गेम फेडरेशन ऑफ इंडिया की राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी। प्रतियोगिता 23 अक्टूबर से दिल्ली में होगी। कोच अंशु का कहना है कि स्टेडियम में 30 से ज्यादा बच्चे रजिस्टर्ड हैं, लेकिन प्रैक्टिस की जगह नहीं होने से दिक्कत होती है। यह भी पढ़ें- अक्षय ने सीबीएसई राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.