सहारनपुर, मार्च 21 -- नागल। राजकीय महिला महाविद्यालय कोटा में चल रहे रेंजर्स का प्रवेश व निपुण प्रशिक्षण शिविर का शुक्रवार को समापन हुआ। फूड प्लाजा में रेंजर्स ने तरह-तरह के व्यंजन प्रस्तुत किए। रेंजर्स ने आपदा के समय बनाए जाने वाले टेंट का प्रदर्शन किया। रेंजर्स द्वारा रंगोली भी बनाई गई। टेंट बनाने में गेंदा टोली, गैजेट्स में कमल टोली, रंगोली में चमेली टोली को प्रथम स्थान मिला। आराधना व छवि को बेस्ट रेंजर्स पुरस्कार मिला। प्राचार्या प्रो पूनम यादव, सहायक प्रादेशिक आयुक्त अमित सैनी, जिला ट्रेनिंग कमिश्नर अविनाश गौतम, रेंजर्स ट्रेनर विधि, वर्षा, रेंजर प्रभारी डॉ वर्तिका ढिल्लो, डॉ संतोष चौधरी, रजत जैन, इस्तखार अली आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...