नई दिल्ली, अक्टूबर 2 -- यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी ने अपने प्रदेश संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया है। उन्हें अजय राय की जगह जिम्मेदारी दी गई है। वहीं कांग्रेस सांसद इमरान मसूद को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके अलावा संगठन को मजबूती देने के लिए देवेंद्र निषाद और आलोक प्रसाद को वरिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आपको बता दें आराधना मिश्रा प्रतापगढ़ की रामपुर खास विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक और कांग्रेस विधायक दल की नेता भी हैं। वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी की बेटी हैं। इमरान मसूद सहारनपुर से लोकसभा सांसद हैं। यूपी कांग्रेस में इस बदलाव को 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। Hon'ble Congress President Shri @kharge has appointed the...