बगहा, जून 28 -- बेतिया, हमारे संवाददाता। श्री हनुमान आराधना मंडल प्रयाग की जिला इकाई पश्चिम चंपारण के पार्षदों की बैठक रविवार को हारिवाटिका के सगुन बैंक्वेट में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष उमेश प्रसाद ने की। संचालन जिला संगठन सचिव जय प्रकाश सिंह ने किया। बैठक में 18 जुलाई को होने वाली जिला समिति पश्चिम चंपारण की 24वीं वर्षगांठ की समीक्षा हुई। संकटमोचन श्री हनुमान आराधना मंडल की हरिबाटिका शाखा के 25वें वार्षिकोत्सव की तैयारियों पर भी चर्चा हुई। पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करते हुए, अखंड भंडारा कराने पर सहमति बनी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि इस बार भंडारा पिछले सालों से बड़े पैमाने पर होगा। समिति सदस्यों ने कोषाध्यक्ष नवलकिशोर महतो के पास सहयोग राशि जमा कराई। तय हुआ कि सगुन बैंक्वेट के भूतल पर भंडारा होगा। प्रथम तल पर राम दरबार ल...