वाराणसी, मई 11 -- वाराणसी। सुबह-ए-बनारस आनंद कानन की ओर से होने वाली प्रभाती में सोमवार को अस्सी घाट पर युवा कलाकार आराधना विश्वकर्मा का शास्त्रीय गायन हुआ। उन्होंने राग नटभैरव के सुर लगाए। विलंबित एक ताल और द्रुत तीन ताल में पारंपरिक बंदिशें सुनाने के बाद उन्होंने दादरा 'श्याम तोहें नजरिया लग जाएगी' सुनाया। समापन हरि भजन से किया। उनके साथ तबला पर पं.अनंग गुप्ता एवं हारमोनियम पर अंकित कुमार ने संगत की। कलाकारों को प्रमाणपत्र डॉ.रत्नेश वर्मा ने दिया। संचालन डॉ.प्रीतेश आचार्य ने किया। यह भी पढ़ें- पूर्णिया की शिवि ने लगाए अहीर भैरव के सुर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...