वाराणसी, अप्रैल 12 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। कैंसर से जूझ रहे मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। आराजीलाइन ब्लॉक में जल्द ही 100 बेड का अत्याधुनिक कैंसर संस्थान स्थापित किया जाएगा। संस्थान में ओपीडी परामर्श के साथ कीमोथेरेपी, रेडियोथेरेपी और उन्नत जांच सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी। इसके शुरू होने से सुंदरपुर स्थित पंडित मदनमोहन मालवीय कैंसर संस्थान और बीएचयू पर पड़ रहा भारी दबाव कम होगा। मरीजों को सुलभ और किफायती इलाज मिल सकेगा। प्रदेश सरकार की योजना के तहत प्रत्येक मंडल में एक कैंसर संस्थान स्थापित किया जाना है। इसी क्रम में बनारस मंडल के लिए वाराणसी जिले का चयन किया गया है। आराजीलाइन ब्लॉक को इसके लिए चिन्हित किया गया है। भूमि चयन की प्रक्रिया भी जारी है। संस्थान के निर्माण के बाद पूर्वांचल के लाखों मरीजों को स्थानीय स्तर पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.