बलिया, मई 2 -- रसड़ा (बलिया)। इलाके के रोहना गांव में शुक्रवार की रात में बाबा साहेब डॉ. भीमराव आम्बेडकर की प्रतिमा की अंगुली और नाक को अराजकतत्वों ने तोड़ दिया। इसकी जानकारी शनिवार को सुबह होते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और मौके पर काफी संख्या में महिलाओं समेत लोगों की भीड़ पहुंच गयी। ग्रामीणों की सूचना पर डायल 112 की पुलिस जवानों के साथ ही सीओ आलोक कुमार गुप्त, नायब तहसीलदार उदयराज, प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र बहादुर सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों के पहुंचते ही आक्रोशित ग्रामीण कार्रवाई की मांग करने लगे। इस मामले में रोहना निवासी रामनाथ वैपारी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात अराजक तत्वों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया और छानबीन में जुट गई है। यह भी पढ़ें- आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.