लोहरदगा, अप्रैल 18 -- लोहरदगा, संवाददाता। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान-आरसेट, लोहरदगा द्वारा 12 दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ शनिवार को हुआ। बैंक ऑफ इंडिया स्टार किसान विकास केन्द्र लोहरदगा प्रभारी शिल्पी रानी खलखो, जेएसएलपीएस के जिला प्रबंधक बिपिन चंद्र तथा संस्थान के निदेशक सुरेश भगत ने इसकी शुरूआत की। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य ग्रामीण युवाओं एवं किसानों को आत्मनिर्भर बनाना तथा उन्हें स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतिभागियों को बकरी पालन के वैज्ञानिक तरीकों की विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी।विशेषज्ञों द्वारा बकरियों की उन्नत नस्लों, उनके समुचित पालन-पोषण, संतुलित आहार प्रबंधन, नियमित टीकाकरण एवं रोग नियंत्रण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। साथ ही प्रतिभागियों को यह भी बताया...