आरसेटी में मशरूम प्रशिक्षण का शुभारंभ, सफल प्रशिक्षार्थियों के बीच हुआ प्रमाण पत्र का वितरण
सराईकेला, अगस्त 8 -- सरायकेला। पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) सरायकेला में मशरूम खेती प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पीएनबी मंडल कार्यालय रांची के मुख्य प्रबंधक जितेंद्र कुमार और पीएनबी शाखा प्रबंधक दुबे हेंब्रम ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।मुख्य अतिथि जितेंद्र कुमार ने कहा कि मशरूम की खेती का प्रशिक्षण लेकर युवा स्वरोजगार शुरू कर सफल उद्यमी बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के बाद व्यवसाय के लिए ऋण की जरूरत होने पर आरसेटी से संपर्क करने पर बैंक नियमानुसार सहयोग करेगा।कार्यक्रम के दौरान 10 दिवसीय मशरूम खेती प्रशिक्षण और 13 दिवसीय जनरल ईडीपी (उद्यमिता विकास कार्यक्रम) का भी समापन हुआ। संस्थान के निदेशक उमा शंकर तांती ने सफल प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र वितरित किए और उनके उज्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.