चम्पावत, अगस्त 7 -- योगेश, चम्पावत। आरसेटी में छह दिनी एफएसीआरपी प्रशिक्षण का शुभारंभ हुआ। आरसेटी निदेशक प्रांशु मैठाणी ने बताया कि इसका मकसद एनआरएलएम से जुड़ी स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को वित्तीय साक्षरता और बैंकिंग सेवाओं की जानकारी देना है। प्रशिक्षणार्थियों को बैंकिंग प्रणाली, विभिन्न बीमा योजनाओं, साइबर अपराध से बचाव तथा सुरक्षित डिजिटल लेनदेन की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में ग्रामीण वित्त समन्वयक चन्द्रशेखर भट्ट, आरसेटी के फैकल्टी प्रकाश जोशी, राजेश पंत, ललित पटवा और छवि दत्त पांडेय ने सहयोग दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...