संभल, जून 13 -- ग्रामीण युवाओं को कौशल विकास और स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) को आखिरकार अपना स्थायी ठिकाना मिल गया है। बहजोई क्षेत्र के गांव फतेहपुर शरीफनगर में आरसेटी के स्थायी भवन निर्माण के लिए करीब एक एकड़ भूमि आवंटित कर दी गई है। भूमि आवंटन के साथ ही वर्षों से लंबित संस्थान के स्थायी परिसर निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। वर्तमान में आरसेटी किराए के भवन में संचालित हो रहा है, जिससे प्रशिक्षण गतिविधियों के विस्तार में कई प्रकार की व्यावहारिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। अब स्थायी भवन बनने के बाद संस्थान को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा, जिससे प्रशिक्षण की गुणवत्ता और क्षमता दोनों में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। आरसेटी का संचालन केनरा बैंक के सहयोग से किय...