हजारीबाग, अप्रैल 18 -- हजारीबाग, नगर प्रतिनिधि।हुरहुरु बाबापथ स्थित आरसी मिशन रेसिडेंशियल स्कूल के छात्रों ने सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय के छात्र शिवा कुमार, अनोज कुमार, श्याम कुमार एवं गौतम कुमार ने बेहतर अंक प्राप्त किए। इसके अलावा अन्य विद्यार्थियों ने भी सराहनीय प्रदर्शन किया, जिससे विद्यालय परिसर में उत्सव का माहौल है। विद्यालय के छात्र-छात्राएं पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। कई छात्र-छात्राएं नियमित रूप से राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग ले रहे हैं। प्राचार्य ने कहा कि यह विद्यालय के लिए दोहरी खुशी का अवसर है। यह भी पढ़ें- एचएम पब्लिक स्कूल एक ओर छात्र शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं, तो दूसरी ओर खेल के मैदान...