रांची, दिसम्बर 19 -- कर्रा, प्रतिनिधि। आरसी बालिका मध्य विद्यालय कर्रा में शुक्रवार को क्रिसमस पर्व के अवसर पर क्रिसमस गैदरिंग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने हिंदी, खोरठा एवं नागपुरी गीतों पर नृत्य प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। विद्यालय की प्रधान अध्यापिका सिस्टर नीलम अंजलि लिंडा ने क्रिसमस संदेश देते हुए कहा कि प्रभु यीशु मसीह का संदेश प्रेम, शांति, आनंद एवं सौहार्द का है। उन्होंने कहा कि किसी भी जीव को कष्ट न दें और प्रेम भाव से जीवन जिएं, तभी प्रभु का आशीर्वाद मिलेगा। कार्यक्रम में स्कूल के शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...