बस्ती, अगस्त 9 -- बस्ती, निज संवाददाता। परिवहन विभाग ने एक अगस्त से वाहनों के रजिस्ट्रेशन के लिए जारी होने वाली रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (आरसी) को हाईटेक कर दिया है। अब वाहन मालिकों को कागज की आरसी के स्थान पर एटीएम कार्ड जैसी स्मार्ट आरसी जारी की जाएगी। इसे आसानी से वॉलेट में रखा जा सकेगा। पानी में भींगने पर भी इसके खराब होने की संभावना नहीं होगी। स्मार्ट आरसी में चिप और क्यूआर कोड लगा होगा। इसमें वाहन के रजिस्ट्रेशन से संबंधित जरूरी सूचनाएं दर्ज रहेंगी। क्यूआर कोड को स्कैन करने पर वाहन से जुड़ी जानकारी आसानी से प्राप्त की जा सकेगी। इससे किसी भी वाहन का डिजिटल वेरिफिकेशन भी तेजी से किया जा सकेगा। शासन के निर्देश पर यह व्यवस्था लागू कर दी गई है।संभागीय परिवहन कार्यालय में जल्द ही वाहन स्वामियों को स्मार्ट आरसी उपलब्ध कराई जाएगी। परिवहन विभा...