रांची, अप्रैल 12 -- तोरपा, प्रतिनिधि। रोमन कैथोलिक चर्च तोरपा में परम प्रसाद ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। पहला परम प्रसाद 24 बच्चों ने ग्रहण किया। मुख्य अनुष्ठाता पल्ली पुरोहित फादर हीरालाल हुन्नी पूर्ति की अगुवाई में फादर तेज कुमार लिंडा, फादर फ्रांसिस केरकेट्टा, फादर विजय गुडिया, डीकन जीवन कंडुलना ने मिस्सा अनुष्ठान संपन्न कराया। अपने संदेश में पल्ली पुरोहित फादर हीरालाल हुन्नी पूर्ति ने कहा कि परम प्रसाद ईसाई समुदाय के सात महानतम संस्कारों में से एक है। परम प्रसाद संस्कार लेने से पवित्र आत्मा का वरदान मिलता है। अच्छे जीवन जीने की प्रेरणा मिलती है। पल्ली पुरोहित फादर हीरालाल हुन्नी पूर्ति ने बच्चों से कहा कि वे अपने माता-पिता के आज्ञा का पालन करें। अनुष्ठान में सभी बच्चे सफेद कपड़े पहनकर शामिल हुए। कार्यक्रम के संचालन में काथलिक सभा ...