आरसी चर्च तोरपा में 150 बच्चों ने ग्रहण किया पहला परम प्रसाद
रांची, मई 28 -- तोरपा, प्रतिनिधि। आरसी चर्च तोरपा में बुधवार को 150 बच्चों ने पहला परम प्रसाद ग्रहण किया। मिस्सा अनुष्ठान पल्ली पुरोहित फादर हीरालाल हुनी पूर्ति के द्वारा संपन्न कराई गई। उन्होंने प्रभु येसु के बताए मार्ग पर चलने और उनके आदर्शों पर कार्य करने का संदेश दिया। फादर ने कहा कि येसु के शरीर रूपी परम प्रसाद को ग्रहण कर सभी पापों से छुटकारा मिलता है और यह नए जीवन की शुरुआत है। उन्होंने बच्चों को हर बुराई से बचने के लिए प्रेरित किया। अनुष्ठान में फादर तेज कुमार लिंडा, फादर अजीत केरकेट्टा, फादर एंटोनी, फादर जॉन टोपनो, फादर मनीष बरला ने सहयोग किया। इसके अलावा सिस्टर प्रसिंता टोपनो, संत टेरेसा की माता भी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में कैथलिक सभा, महिला संघ की बिमला टोपनो, सरोज टोपनो, सीमा लुगुन, प्रचारक आनंद मसीह टोपनो समेत बड़ी संख्या...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.