भदोही, मई 31 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। कलक्ट्रेट सभागार में शनिवार को डीएम शैलेश कुमार सीएम डैशबोर्ड, कर-करेत्तर, लंबित रिट याचिकाओं एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक अधिकारियों संग लिए। इसमें आरसी की वसूली प्रत्येक दशा में शत-प्रतिशत पूर्ण कराने का निर्देश समस्त एसडीएम और तहसीलदारों को दिए। कुछ तहसीलों में लक्ष्य के सापेक्ष वादों का निस्तारण न होने पर डीएम नाराजगी जाहिर करते हुए लक्ष्य के सापेक्ष निस्तारित कराने को सख्त निर्देशित किए। चेताए कि इन कार्यों में किसी स्तर से लापरवाही की शिकायत मिली तो जांच कर सख्त कार्रवाई होना तय है। इस दौरान डीएम समस्त तहसीलदारों को निर्देशित किए कि अमीन वाईज वसूली की समीक्षा करें। यह भी पढ़ें- राजस्व वादों का तत्काल कराएं निस्ताण सभी निकायों के अधिशाषी अधिकारियों को निर्देशित किया कि पीएम स्वानिधि व अन्य म...