रुडकी, अप्रैल 17 -- कलियर। नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड एक और चार में आरसीसी व इंटरलॉकिंग टाइल्स से बनने वाली आंतरिक सड़कों का शिलान्यास अध्यक्ष प्रतिनिधि सलीम अहमद व वार्ड सभासद अमजद अली ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर अध्यक्ष प्रतिनिधि सलीम अहमद ने कहा कि कस्बे में विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है। जिससे लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने बताया कि जो सड़कें जर्जर हो चुकी हैं उनका भी शीघ्र निर्माण कराया जाएगा। सभासद अमजद अली ने कहा कि वार्ड एक में विभिन्न विकास कार्य निरंतर कराए जा रहे हैं। नई सड़कों के निर्माण से स्थानीय लोगों को काफी राहत मिलेगी और जो कार्य लंबित हैं उन्हें भी जल्द पूरा कराने का प्रयास किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- स्टेडियम सहित अन्य योजनाओं के लिए हुआ स्थल निरीक्षण

हिंदी हिन्दुस्तान...