बाराबंकी, मार्च 8 -- मसौली। जैदपुर विधायक गौरव रावत ने सिद्वौर ब्लॉक के मुर्तजीपुर में आरसीसी मार्ग मरम्मत निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। विधानसभा जैदपुर के मुर्तजीपुर में करीब ढाई किलोमीटर के आरसीसी मार्ग मरम्मत निर्माण कार्य का शुभारंभ करते हुए विधायक गौरव रावत ने कहा कि क्षेत्र में सड़क निर्माण और मरम्मत को लेकर भाजपा सरकार द्वारा भेदभाव करने का आरोप लगाया है। इस मौके पर शानू प्रधान, फारुख प्रधान, नगर अध्यक्ष अखिलेश यादव, ब्लॉक अध्यक्ष अखिलेश यादव, मतीन, गोलू बादशाह, पिंटू वर्मा, पच्चू लाल रावत, अंकित वर्मा, पवन रावत आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...