कुशीनगर, जून 20 -- कुशीनगर। पडरौना ब्लॉक के ग्राम पंचायत पचफेड़ा शुकुलपट्टी गांव में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने से आरसीसी मार्ग पर नालियों का गंदा पानी लगातार बह रहा है। इसके चलते गांव के प्राथमिक विद्यालय के मुख्य द्वार, ब्रह्मस्थान और पंचायत भवन परिसर के आसपास जलजमाव की स्थिति बन गई है। सड़क पर फैले गंदे पानी से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, आसपास के क्षेत्र में मच्छरों का प्रकोप भी तेजी से बढ़ गया है।ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय और पंचायत भवन तक जाने वाले मुख्य मार्ग पर दिन-रात नालियों का पानी बहता रहता है। सड़क पर लगातार पानी जमा रहने से फिसलन बढ़ गई है। यह भी पढ़ें- सफाई कर्मी की नाकामी, सड़क पर बह रहा है गंदा पानी कई बार विद्यालय आने-जाने वाले छात्र-छात्राएं, शिक्षक, बुजुर्ग तथा ब्रह्मस्थान पर पूजा-...