देवरिया, अप्रैल 1 -- देवरिया, निज संवाददाता। एक ग्राम पंचायत में आधा दर्जन से अधिक सड़कों के निर्माण में धांधली, साढ़े छह लाख शासकीय धन के दुरूपयोग की पुष्टि जांच में हुई है। धनराशि की वसूली ग्राम प्रधान व सेक्रेटरी से की जायेगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर डीएम ने ग्राम प्रधान को कारण बताओं नोटिस जारी किया है। रामपुर कारखाना क्षेत्र के करनपुर पचफेड़ा निवासी सामाजिक कार्यकर्ता अलकेन्द्र राव ने गौरी बाजार के बखरा ग्राम पंचायत में आरसीसी सड़क व अन्य निर्माण कार्य में धांधली की शिकायत उप लोकायुक्त से किया था। वर्ष 2024 में त्रिस्तरीय टीम ने शिकायत की जांच की। जांच में बखरा मेन रोड से सुदामा के दुकान तक आरसीसी कार्य में 85785 रूपया, सुदामा के दुकान से रामदुलारे के दुकान तक आरसीसी निर्माण कार्य में 85785, रामदुलारे के दुकान से सुग्रीव चाय वाले के ...