बेगुसराय, जनवरी 31 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड-32 स्थित एसकुमार गली में 30.44 लाख रुपए की लागत से चल रहे आरसीसी नाला-सह-पीसीसी सड़क निर्माण कार्य में गुणवत्ता की अनदेखी सामने आने के बाद निगम प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद मुख्य पार्षद पिंकी देवी ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान स्थल निरीक्षण किया और शिकायत की पुष्टि होने पर निर्माण कार्य को तोड़ने के निर्देश दिए। पष्टम वित्त निधि से स्टेशन रोड को पावर हाउस रोड से जोड़ने वाली एसकुमार गली में यह निर्माण कार्य कराया जा रहा है। जिसके संवेदक निशांत कुमार हैं। स्थानीय निवासियों ने निर्माण में मानकों की अनदेखी और घटिया सामग्री के उपयोग का आरोप लगाया था। नगर आयुक्त सोमेश बहादुर माथुर और मुख्य पार्षद पिंकी देवी के निर्देश पर शनिवार को जेई रामकुमार क...