बस्ती, जनवरी 2 -- बस्ती। स्पोर्ट्स स्टेडियम में बस्ती कप के तृतीय संस्करण के तहत फाइनल मैच आरसीसी और ओमनी इंटरनेशनल के बीच खेला गया। इस आयोजन का शुभारंभ महेंद्र चौधरी ने की। आरसीसी टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया गया। जिसमें आरसीसी के खिलाड़ियों ने निर्धारित 10 ओवर में 88 रनों का लक्ष्य रखा। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी ओमनी इंटरनेशनल टीम के खिलाड़ियों ने 62 रन बनाकर पूरी टीम सिमट गई। जिसमें आरसीसी टीम ने 26 रनों से फाइनल मैच का कप अपने नाम कर चैंपियन बन गई। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सीआरओ बस्ती कीर्ति प्रकाश भारती, बीएसए अनूप तिवारी, रामानुजुनेंद्र पाण्डेय ने खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर उनका उत्साह बढ़ाया। इस आयोजन में पंकज चौधरी, अंशुल पटेल, रवि तिवारी, ज्ञान उपाध्याय ने विशेष सहयोग रहा। स्कोरर जलमनी च...