पटना, जनवरी 21 -- आरसीपी सिंह के जदयू में वापसी को लेकर पिछले कुछ दिनों से कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि, हाल ही में जनता दल (यूनाइटेड) के पूर्व अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने आरसीपी के JDU में वापसी की अटकलों को खारिज करते हुए कहा था कि अब उनके लिए कोई जगह नहीं बची है। आरसीपी सिंह की जदयू में वापसी को लेकर अब नीतीश कुमार के एक मंत्री ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने कहा है कि आरसीपी सिंह के लिए जदयू के दरवाजे खुले हैं या बंद इसका फैसला बड़े नेता लेंगे। बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने आरसीपी सिंह की जदयू में वापसी को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा, 'हमको नहीं मालूम है कि आरसीपी सिंह पार्टी में आ रहे हैं कि नहीं। लेकिन हम टेलीविजन पर ही देखते रहते हैं। टेलीव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.