बेगुसराय, मार्च 18 -- मंझौल। आरसीएस कॉलेज मंझौल में आवश्यकता अनुसार वर्ग कक्ष एवं इंफ्रास्ट्रक्चर का अभाव है। परिणाम स्वरूप दूसरे कॉलेजों के परीक्षा केंद्र संचालन के क्रम में कभी-कभी परीक्षार्थियों की अधिक संख्या होने पर उन्हें मंझौल के दूसरे शिक्षण संस्थानों में शिफ्ट करना पड़ता है। गर्ल्स हॉस्टल का निर्माण वर्षों से लंबित है। गर्ल्स हॉस्टल का निर्माण पूरा हो जाने पर बहुत बड़ी उपलब्धि होती तथा वर्ग कक्ष एवं इंफ्रास्ट्रक्चर में वृद्धि हो जाती। प्राचार्य प्रो. कमलेश कुमार के आने की बाद से विभिन्न विभागों को अलग स्थान मिला है। कॉलेज के विकास एवं इंफ्रास्ट्रक्चर में वृद्धि के लिए वे लगातार प्रयत्नशील हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...