नई दिल्ली, मई 14 -- केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने गुरुवार को अनिल अंबानी के नेतृत्व वाले रिलायंस एडीए समूह से जुड़ी कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशन लिमिटेड के खिलाफ दर्ज एक मामले के सिलसिले में तीन शहरों में सात जगहों पर छापेमारी की। सीबीआई ने यह कार्रवाई मुंबई, गुरुग्राम और बेंगलुरु में की। तलाशी कंपनी के तत्कालीन सीईओ, सीएफओ और निदेशकों के घरों पर ली गई, जिन्होंने 2015-2017 के दौरान काम किया था। तलाशी मुंबई में सीबीआई मामलों के विशेष जज द्वारा जारी किए गए तलाशी वारंट के आधार पर की गई थी। तलाशी के दौरान आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए गए, और आगे की जांच जारी है। यह भी पढ़ें- मुंबई से बेंगलुरु तक CBI रेड, अनिल अंबानी समूह पर बड़ा ऐक्शन; जानें किस मामले में छापा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...