नैनीताल, फरवरी 25 -- नैनीताल। सरकार की ओर से सार्वजनिक राशन वितरण प्रणाली के तहत वर्तमान में राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया आरसीएमएस पोर्टल पर संचालित की जा रही है। केंद्र सरकार ने अब स्मार्ट पीडीएस योजना के तहत देशभर में एकीकृत उच्चीकृत यूआरसीएमएस पोर्टल बनाने का निर्णय लिया है। ऐसे में आज गुरुवार से 7 मार्च तक आरसीएमएस पोर्टल पर होने वाले सभी कार्य स्थगित रहेंगे l खाद्य आपूर्ति विभाग के आरओ विनय जोशी ने बताया कि यूनिफाइड राशन कार्ड मैनेजमेंट सिस्टम पोर्टल में माइग्रेट किया जाना है। इसके बाद नई राशन की दुकान आवंटित करने की प्रक्रिया नए पोर्टल के माध्यम से की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.