पलामू, जुलाई 28 -- विश्रामपुर। रामचंद्र चंद्रवंशी विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित रामचंद्र चंद्रवंशी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आरसीआईटी) में 21 जुलाई को कैंपस ड्राइव का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट सेल के इस आयोजन में पुणे की पेरेनियल टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड ने ऑनलाइन इंटरव्यू के माध्यम से तीन छात्रों रंजीत कुमार, अंकित साव और अरुण कुमार का चयन किया है। सभी को शुरुआती सालाना तीन लाख रुपये का पैकेज मिला है। प्लेसमेंट सेल की हेड मनीषा सिंह ने चयनित छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कैंपस ड्राइव विद्यार्थियों को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। कैंपस ड्राइव के सफल संचालन में को-ऑर्डिनेटर मोहम्मद अफजल अली, उज्ज्वल कुमार व दीपक कुमार की सक्रिय भूमिका रही। संस्थान के निदेशक डॉ. ईश्वरसागर चंद्...