गाज़ियाबाद, जुलाई 31 -- ट्रांस हिंडन, अफजल खान। वसुंधरा सेक्टर-11 स्थित विद्या बाल भवन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र आरव शर्मा ने सीबीएसई नॉर्थ जोन-एक अंडर-17 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रजत पदक अपने नाम किया। प्रतियोगिता 22 से 28 जुलाई तक उत्तराखंड के रायवाला स्थित मां आनंदमयी मेमोरियल स्कूल में आयोजित हुई। इसमें रजत जीतने के बाद उनका चयन सीबीएसई राष्ट्रीय क्रिकेट चैंपियनशिप में उत्तरी क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने के लिए भी हुआ है। विद्यालय प्रबंधन ने इसे छात्रों के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि बताया। प्रधानाचार्य डॉ. हरिदत्त शर्मा ने आरव शर्मा और उनके परिवार को बधाई देते हुए कहा कि उनकी मेहनत, अनुशासन और समर्पण का यह शानदार परिणाम है। यह भी पढ़ें- नॉर्थ जोन क्रिकेट में अविका का रजत, स्टेट लेवल में चयन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...