बदायूं, मार्च 2 -- वजीरगंज। कस्बा के आर.वी. इंटर कॉलेज में होली का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और उमंग के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित विशेष कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर पर्व की बधाई दी। इस अवसर पर बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं और होली के गीतों पर जमकर थिरके। डायरेक्टर कुलदीप शर्मा ने विद्यार्थियों को सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण तरीके से होली मनाने की अपील करते हुए प्रेम व भाईचारे का संदेश दिया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य सहित शर्मा जी, दीपक शर्मा, विनोद शर्मा, सचिन पाठक, राहुल मौर्य, हिरदेश तिवारी, रावेंद्र उपाध्याय, रिंकू सिंह, आशीष शर्मा, मयंक सिंह, अर्चना शर्मा, दिव्या, आरती, डॉली, निशा, काजल और समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...