मेरठ, मई 27 -- रिमाउंट वेटरनरी कॉर्प्स (आरवीसी) सेंटर एंड कॉलेज में सैनिकों के लिए एक नई व्यायामशाला (जिम) का उद्घाटन किया। यह सुविधा संस्थान के बुनियादी ढांचे में एक प्रगतिशील वृद्धि है, जो सभी रैंकों के बीच अनुशासन, शारीरिक सुदृढ़ता और उच्च मनोबल को प्रोत्साहित करने के संकल्प को दर्शाती है। ​इस व्यायामशाला का आरवीसी सेंटर एंड कॉलेज के कमांडेंट मेजर जनरल लक्ष्मीकांत मदरेवार और एडब्ल्यूडब्ल्यूए (आवा) अध्यक्ष (डा.) वैशाली मदरेवार द्वारा किया। यह नई सुविधा मेजर जनरल लक्ष्मीकांत मदरेवार के नेतृत्व में स्थापित की गई है। सैनिकों की फिटनेस मानकों को और बेहतर बनाने के लिए जिम में अत्याधुनिक उपकरण स्थापित किए गए हैं। यह भी पढ़ें- एनसीसी शिविर में विभिन्न सैन्य विषयों का दिया गया प्रशिक्षण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...