मेरठ, नवम्बर 17 -- आरवीसी सेंटर और स्कूल में आयोजित राष्ट्रीय घुड़सवारी प्रतियोगिता में दूसरे दिन रविवार को प्री नोवीस ड्रेसाज वर्ग के मुकाबले खेले गए। दूसरे दिन कुल 55 घुड़सवारों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। आरवीसी सेंटर के नायब रिसालदार पी विश्वनाथ ने अपने घोड़े आदिश के साथ सबसे कम पेनल्टी दर्ज की। उन्होंने 36.5 पेनल्टी की। उन्होंने पहले राउंड में 97.50 और दूसरे राउंड में 93 का स्कोर किया। दूसरे स्थान पर भी आरवीसी सेंटर के दफेदार प्रिंस रहे। उन्होंने अपने घोड़े वीर के साथ 37.8 पेनल्टी दर्ज की। उन्होंने पहले राउंड में 97.50 और दूसरे राउंड में 89 का स्कोर दर्ज किया। तीसरे स्थान पर ध्रुव इक्वेस्ट्रियन एकेडमी के जितेंद्र रहे। उन्होंने अपने घोड़े गूगल के साथ 38.2 पेनल्टी की। पहले राउंड में उन्होंने 92 और दूसरे राउंड में 93.50 अंक अर्जित किए। चौ...