मेरठ, मार्च 10 -- ईएफआई सीसीएन इवेंटिंग प्री-नोविस/नोविस श्रेणी की क्रॉस-कंट्री प्रतियोगिता में घुड़सवारों ने चुनौतीपूर्ण ट्रैक पर शानदार प्रदर्शन किया। लगभग 2160 मीटर लंबे कोर्स में कुल 20 अवरोध लगाए गए थे, जिन्हें पार करने के लिए प्रतिभागियों को 4:30 मिनट के निर्धारित समय में राइड पूरी करनी थी। प्रतियोगिता में सेना की विभिन्न यूनिटों और राइडिंग क्लबों के घुड़सवारों ने हिस्सा लिया और घोड़ों के साथ बेहतर तालमेल और कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के समापन पर शानदार प्रदर्शन करने वाले घुड़सवारों को सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के परिणाम कुल पेनल्टी अंकों के आधार पर घोषित किए गए, जिसमें सबसे कम पेनल्टी अंक प्राप्त करने वाले घुड़सवार को विजेता घोषित किया। ईस्टर्न कमांड के मेजर वी. दहिया ने घोड़े लेट्स कैप्री के साथ 33.9 पेनल्टी अंक प्राप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.