जमशेदपुर, अप्रैल 22 -- जमशेदपुर स्थित एपेक्स ऑटो प्राइवेट लिमिटेड द्वारा आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में आरवीएस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के पांच छात्रों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए सफलता हासिल की है। मिट्टी हटाने वाले उपकरण और उनके पुर्जे बनाने वाली इस कंपनी ने कड़ी चयन प्रक्रिया के बाद इन छात्रों का चुनाव किया। इस प्लेसमेंट ड्राइव में कॉलेज के अंतिम वर्ष के कुल 46 छात्रों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया था।चयन प्रक्रिया को दो मुख्य चरणों में विभाजित किया गया था। पहले चरण में आयोजित लिखित परीक्षा में 25 छात्रों ने सफलता प्राप्त की, जिसके बाद दूसरे चरण में व्यक्तिगत साक्षात्कार (पर्सनल इंटरव्यू) का आयोजन हुआ। साक्षात्कार के बाद मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के पांच होनहार छात्रों-आदित्य राज, अमित यादव, आर्यन टुडू, अरसलान अहमद...