जमशेदपुर, अप्रैल 29 -- जमशेदपुर। आरवीएस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। हाल ही में विवो मोबाइल इंडिया द्वारा कॉलेज परिसर में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव के दौरान संस्थान के चार होनहार छात्रों का चयन प्रतिष्ठित कंपनी में हुआ है। इस प्लेसमेंट प्रक्रिया में इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के कुल 44 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया था, जिसमें कड़े प्रतिस्पर्धात्मक चरणों को पार करते हुए इन विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की।

चयन प्रक्रिया चयन प्रक्रिया को कुल तीन चरणों में विभाजित किया गया था, जिसकी शुरुआत ग्रुप डिस्कशन से हुई। पहले दौर के बाद 23 विद्यार्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया, जबकि तकनीकी राउंड की चुनौतियों को पार करने में 11 छात्र सफल रहे। अंतिम साक्षात्कार के बाद विवो...