आरवीआईटी में विश्व फार्मासिस्ट दिवस का आयोजन
बिजनौर, सितम्बर 26 -- आरवी इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में विश्व फार्मासिस्ट्स दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि पूरनचन्द सिंह सहायक औषधि आयुक्त डिवीजन मुरादाबाद रहे। इनके साथ राम सिंह चीफ फार्मासिस्ट्, गजेंद्र कुमार शर्मा रिटायर्ड चीफ फार्मासिस्ट, राजेश कुमार रवि चीफ फार्मासिस्ट, आनंद प्रकाश चीफ फार्मासिस्ट जिला अस्पताल बिजनौर से रहे। छात्र-छात्राओं ने संस्थान में कार्यरत सभी कर्मचारियों के लिए नि:शुल्क चिकित्सा जांच शिविर लगाया। कार्यक्रम में औषधीय पौधों की प्रदर्शनी, पोस्टर प्रेजेंटेशन, ओरल प्रेजेंटेशन, श्लोगन राइटिंग कम्पीटिशन, इनोवेटिव फार्मास्यूटिकल फार्मुलेशन एवं क्विज प्रतियोगिताएं हुईं। इनोवेटिव फार्मास्यूटिकल फार्मुलेशन प्रतियोगिता में अमन राज एवं अमित पटेल प्रथम स्थान, दानिया जिया एवं हादी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।पोस्टर यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.