रांची, अप्रैल 7 -- रांची। रांची विश्वविद्यालय के मोरहाबादी के एमएमटीसी परिसर में बुधवार सुबह 11 बजे राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का उद्घाटन करेंगे। केंद्र में नियमित स्वास्थ्य परामर्श, योग, मानसिक स्वास्थ्य पर कार्यक्रम और जीवनशैली सुधार से जुड़ी गतिविधियों का संचालन किया जाएगा। विश्वविद्यालय प्रबंधन का मानना है कि इस पहल से न सिर्फ शैक्षणिक वातावरण बेहतर होगा, बल्कि परिसर में स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता भी बढ़ेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...