रांची, अगस्त 7 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय में पीएचडी तथा डी.लिट्/डी.एससी उपाधि विनियमावली के प्रारूप पर विचार-विमर्श और उसे अंतिम रूप देने के उद्देश्य से शुक्रवार को विशेषज्ञ समिति की बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता नई दिल्ली स्थित एनआईईपीए के सीपीआरएचई निदेशक प्रो. पीके मिश्रा ने की। बैठक के दौरान विश्वविद्यालय द्वारा तैयार की गई दोनों विनियमावलियों का विस्तृत परीक्षण किया गया। विशेषज्ञों ने तैयार प्रारूप की सराहना करते हुए कहा कि इसमें विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के पीएचडी विनियम, 2022 के सभी आवश्यक दिशा-निर्देशों को समाहित किया गया है। उन्होंने इसे शोध की गुणवत्ता, पारदर्शिता और शैक्षणिक उत्कृष्टता सुनिश्चित करने वाला एक महत्वपूर्ण दस्तावेज बताया। यह भी पढ़ें- Ranchi News: आरयू में डिजिटल प्लेटफॉर्म और गुणवत्ता सुधार पर ज...