रांची, अप्रैल 14 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय (आरयू) की नवनियुक्त कुलपति डॉ सरोज शर्मा ने मंगलवार को बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की जयंती पर हुए कार्यक्रम में शामिल हुईं। वहीं, मोरहाबादी स्थित परफॉर्मिंग एंड फाइन आर्ट्स विभाग में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कुलपति बोलीं, भगवान बिरसा मुंडा की इस पावन धरती पर आकर वह स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रही हैं। बाद में वह आईएलएस पहुंचीं, जहां उन्होंने भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि भारत का समतामूलक समाज, सशक्त संविधान और सफल लोकतंत्र बाबा साहेब की अमूल्य देन है। उनके विचारों और कार्यों के कारण ही आज हम अपने लोकतांत्रिक मूल्यों पर गर्व कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- रांची विश्वविद्यालय की कुलपति ने राज्यपाल से की शिष्टाचार भे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.