रांची, जनवरी 10 -- रांची, वरीय संवाददाता। पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय फुटबॉल (पुरुष) प्रतियोगिता के क्वालीफाइंग एवं सुपर लीग राउंड के मुकाबले शनिवार को खेले गए। खेलगांव (होटवार) में खेले गए मैचों में मेजबान रांची विश्वविद्यालय ने शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही रांची विश्वविद्यालय ने ऑल इंडिया अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर लिया है। रांची विवि के साथ अडामास विश्वविद्यालय, कोलकाता विश्वविद्यालय और बर्दवान विश्वविद्यालय ने भी क्वालीफाई किया है। इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में देश के सभी जोन की शीर्ष 32 टीमों के बीच मुकाबला होगा। क्वालीफाइंग राउंड में रांची विश्वविद्यालय ने आक्रामक और संतुलित खेल का परिचय देते हुए सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय को 5-0 के बड़े अंतर से हराया। पूरे मैच के दौरान रांची विवि क...