आरयू के 67वें स्थापना दिवस पर दिखेगी झारखंड की कला और संस्कृति की झलक
रांची, जुलाई 9 -- रांची, वरीय संवाददाता। वर्ष 1960 में स्थापित रांची विश्वविद्यालय इस वर्ष अपनी स्थापना के 67 वर्ष पूरे कर रहा है। इस अवसर पर कुलपति प्रो. सरोज शर्मा के नेतृत्व में तीन दिवसीय स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया जा रहा है। 10 से 12 जुलाई तक चलने वाले इस महोत्सव में झारखंड की समृद्ध कला, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण के विविध प्रयासों की अनूठी झलक देखने को मिलेगी। उद्घाटन 10 जुलाई को आर्यभट्ट सभागार में होगा। इस अवसर पर आमंत्रित मुख्य अतिथियों का स्वागत, अभिनंदन और सम्मान किया जाएगा। उद्घाटन सत्र का मुख्य आकर्षण 'मैं हूं रांची विश्वविद्यालय' नामक एक विशेष कोरियोग्राफी होगी, जिसके माध्यम से विश्वविद्यालय की स्थापना से लेकर वर्तमान तक के ऐतिहासिक सफर को मंच पर जीवंत किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, पहले दिन कुलपति का विशेष उद्बोधन और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.