रांची, अगस्त 14 -- रांची। रांची विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ योग में शुक्रवार को नवागंतुक विद्यार्थियों के स्वागत में 'ज्ञानदीक्षा' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार और हवन-यज्ञ के साथ शुरू हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. सरोज शर्मा ने छात्रों को अनुशासन, संस्कार और योग शिक्षा के महत्व से अवगत कराया। निदेशक डॉ. आशीष झा ने विभाग की उपलब्धियों और पाठ्यक्रम की जानकारी दी। इस दौरान विद्यार्थियों ने योग के विविध आयामों की आकर्षक प्रस्तुति दी। मौके पर समन्वयक डॉ. रेणु कुमारी सहित सभी शिक्षक व छात्र उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...