रांची, दिसम्बर 12 -- रांची, वरीय संवाददाता। इंडियन फिलोसोफिकल कांग्रेस (आईपीसी) के 100 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में नौ दिसंबर से शुरू हुआ शताब्दी अधिवेशन शुक्रवार को समाप्त हो गया। इस महत्वपूर्ण आयोजन को आईआईटी मुंबई में संपन्न किया गया। इस अधिवेशन में देश-विदेश से लगभग 500 शोधार्थियों और शिक्षकों ने भाग लिया। इसमें रांची विश्वविद्यालय के चार छात्रों/शोधार्थियों ने अलग-अलग विषयों पर अपने शोध आलेख प्रस्तुत किए। रांची विश्वविद्यालय के दर्शनशास्त्र विभाग के देवाशीष मंडल और बिरसा उरांव ने अधिवेशन में अपना शोधपत्र प्रस्तुत किया। शोधार्थी बिरसा उरांव ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की नारीवादी दार्शनिक अवधारणा और इसकी समकालीन प्रासंगिकता विषय पर अपना शोध प्रस्तुत किया, जिसे काफी सराहा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...