रांची, अगस्त 19 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय (आरयू) ने चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम (एफवाईयूजीपी) समेत विभिन्न प्रायोगिक परीक्षाओं के लिए सभी अंगीभूत, संबद्ध व अल्पसंख्यक कॉलेजों को निर्देश जारी किए हैं। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक ने पत्र में कहा है कि सभी प्रायोगिक विषयों की परीक्षा 10 दिनों के अंदर कॉलेज स्तर पर कराई जाए। चार वर्षीय स्नातक कोर्स (2025-29) रेगुलर सेमेस्टर-1 परीक्षा 2025, स्नातक बैकलॉग (2024-28) नियमित, सीबीसीएस बैकलॉग व वोकेशनल परीक्षा 2025 के तहत आने वाले सभी प्रायोगिक विषयों की परीक्षाएं तय समय में पूरी करनी होंगी। विश्वविद्यालय ने प्रायोगिक परीक्षाओं के लिए बाह्य परीक्षकों की नियुक्ति करने के निर्देश दिए हैं। ताकि परीक्षाएं निर्धारित समय सीमा में व्यवस्थित तरीके से कराई जा सकें। पत्र में स्पष्ट...