रांची, अप्रैल 8 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय में व्याप्त शैक्षणिक और प्रशासनिक अव्यवस्थाओं के विरोध में गुरुवार को एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने विवि में ज्ञापन सौंपा। संगठन ने सत्र में विलंब, परीक्षा व परिणामों में देरी, डिग्री में त्रुटियों और डिजिटल सुविधाओं के अभाव जैसे गंभीर मुद्दे उठाए। साथ ही, लंबे समय से लंबित छात्रसंघ चुनाव कराने की भी मांग की गई। एनएसयूआई ने स्पष्ट कहा कि यदि इन समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ, तो 13 अप्रैल से उग्र आंदोलन के तहत मुख्य प्रशासनिक भवन का घेराव किया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश अध्यक्ष बिनय उरांव, महासचिव पवन नाग, कैफ अली, सतीश केशरी, विश्वजीत सिंह, अमृतांशु कुमार, निश्चल सोय, पवन साहू सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...