रांची, दिसम्बर 12 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित अंतर कॉलेज एथलेटिक्स (पुरुष/महिला) चैंपियनशिप 2025-26 का आयोजन इस वर्ष 14 और 15 दिसंबर को किया जाएगा। इस दो दिवसीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता की मेजबानी एसएस मेमोरियल कॉलेज कर रहा है। प्रतियोगिता का आयोजन बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम, मोरहाबादी में होगा, जहां विभिन्न कॉलेजों के खिलाड़ी ट्रैक और फील्ड की विविध स्पर्धाओं में अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता का उद्देश्य विश्वविद्यालय के सभी कॉलेजों के खिलाड़ियों को एक मंच पर लाकर खेल प्रतिभा को बढ़ावा देना है। इसमें पुरुष और महिला दोनों श्रेणियों की एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. डीके सिंह और एसएस मेमोरियल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. बीपी वर्मा के मार्गदर्शन में आयोजन की सभी ...