रांची, मई 31 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय ने स्नातक सेमेस्टर-2 व सेमेस्टर-3 के उन विद्यार्थियों को राहत दी है, जो निर्धारित समय सीमा के भीतर परीक्षा फॉर्म भरने से वंचित रह गए थे। विश्वविद्यालय की ओर से शनिवार को जारी अधिसूचना में सभी अंगीभूत, संबद्ध व अल्पसंख्यक कॉलेजों के प्राचार्यों को ऐसे विद्यार्थियां से आवेदन प्राप्त करने का निर्देश दिया गया है। इसके अनुसार, स्नातक सेमेस्टर-2 (सत्र 2024-28) और स्नातक सेमेस्टर-3 (सत्र 2023-27) के वे छात्र, जिन्होंने किसी कारणवश निर्धारित अवधि में परीक्षा फॉर्म नहीं भरा, वे अब प्राचार्य से विधिवत प्रमाणित आवेदन के माध्यम से परीक्षा फॉर्म भरने का अवसर प्राप्त कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- स्नातक की सेमेस्टर परीक्षाएं 22 केंद्रों पर होंगी विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि संबंधित कॉलेजों क...