रांची, अगस्त 25 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय के 39वें दीक्षांत समारोह में गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाले जिन अभ्यर्थियों ने अब तक आवेदन नहीं किया है, उन्हें विश्वविद्यालय की ओर से ऑफलाइन आवेदन का अवसर दिया गया है। ऐसे अभ्यर्थी रांची विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग में जाकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। विश्वविद्यालय की इस दीक्षांत समारोह की गोल्ड मेडल सूची में इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज, रांची के बीबीए एलएलबी (2020-2025) के एक विद्यार्थी को भी शामिल किया जा सकता है। इसके साथ गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों की संख्या 69 हो गई है।विश्वविद्यालय की ओर से दीक्षांत समारोह के लिए ऑनलाइन आवेदन की निर्धारित तिथि समाप्त हो चुकी है। ऐसे में गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाले जिन अभ्यर्थियों ने अब तक आवेदन नहीं किया है, वे परीक...